RAIPUR VIRAL VIDEO : Shiv Sena leader cuts cake with sword, midnight party!
रायपुर। छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख और टिटोस क्लब के मालिक धनंजय परिहार का तलवार से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र स्थित टिटोस क्लब का बताया जा रहा है।
वीडियो में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान धनंजय परिहार तलवार से केक काटते दिख रहे हैं। इसी वीडियो को लेकर क्लब में रात 12 बजे के बाद भी पार्टी और शराब परोसे जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
RAIPUR CENTRAL JAIL : जेल की ‘रोटी’ अब बाहर भी मिलेगी!
मामले पर ADCP पश्चिम राहुल देव शर्मा ने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
वहीं धनंजय परिहार ने सफाई देते हुए कहा कि वीडियो करीब 6 महीने पुराना है और उनके जन्मदिन के दौरान बनाया गया था। उनका कहना है कि कार्यकर्ताओं के कहने पर उन्होंने तलवार से केक काटा था और इसका उद्देश्य किसी पर हमला करना नहीं था। उन्होंने देर रात शराब परोसे जाने के आरोपों से भी इनकार किया है।
