RAIPUR CENTRAL JAIL : जेल की ‘रोटी’ अब बाहर भी मिलेगी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR CENTRAL JAIL : Jail bread will now be available outside as well!

रायपुर। रायपुर केंद्रीय जेल अब एक नई पहल शुरू करने जा रहा है। जेल के कैदियों के हाथों से तैयार भोजन अब आम लोग भी खरीद सकेंगे। इसका नाम रखा गया है ‘जेल की रोटी’।

अगस्त से शुरू होने वाली इस पहल में शुरुआती तौर पर रोज सिर्फ 30 फूड पैकेट तैयार किए जाएंगे। एक पैकेट की कीमत 275 रुपए होगी। खाना जेल परिसर में ही कैदियों द्वारा तैयार किया जाएगा और लोगों को आस्था कैंटीन में पहले से बुकिंग करानी होगी।

CHHATTISGARH : चैंबर में फूटा विवाद, कमल सोनी ने दिया इस्तीफा

रायपुर की आस्था कैंटीन पहले से ही कैदियों द्वारा तैयार मुंगौड़ी, समोसा, जलेबी और मिक्चर के लिए जानी जाती है। अब तैयार भोजन को भी लोगों तक पहुंचाने की तैयारी है।

जेल अधीक्षक योगेश क्षत्री के मुताबिक, इसका उद्देश्य मुनाफा कमाना नहीं बल्कि कैदियों को काम से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और पुनर्वास में मदद करना है। फूड पैकेट से होने वाली आय कैदियों के कल्याण और पुनर्वास से जुड़ी गतिविधियों पर खर्च की जाएगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related