PUNJAB POLICE: ISI के इशारे पर पंजाब को दहलाने की थी साजिश, पुलिस ने 9 लोगों को किया अरेस्ट! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PUNJAB POLICE: Plot to terrorize Punjab at the behest of the ISI; police arrest 9 people!

 

 

PUNJAB POLICE: अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े दो संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस ऑपरेशन में 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें चार नाबालिग भी शामिल बताए जा रहे हैं.

पुलिस ने उनके कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस तथा पेट्रोल से भरी चार बोतलें बरामद की हैं, जिनका इस्तेमाल पेट्रोल बम के रूप में किया जाना था.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपित विदेश में बैठे ISI हैंडलरों के संपर्क में थे और उनके निर्देशों पर काम कर रहे थे. पुलिस के अनुसार युवकों को आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार किया जा रहा था.

जांच एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि कुछ स्थानों पर रेलवे ट्रैक और अन्य संवेदनशील इलाकों की निगरानी कर रहे थे. इसके लिए संदिग्धों की तरफ से कई जगहों पर कैमरे लगाए गए थे, जिनकी फुटेज कथित तौर पर विदेशी हैंडलरों तक भेजी जा रही थी.

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई राज्य में आतंकी गतिविधियों और सीमा पार से संचालित नेटवर्क पर बड़ी चोट है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है.

उनके अन्य सहयोगियों, फंडिंग नेटवर्क तथा विदेशी कनेक्शन की जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related