DURG UNIVERSITY: वेतन गबन के आरोप में विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप गिरफ्तार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DURG UNIVERSITY: University Registrar Bhupendra Kumar Kuldeep arrested on charges of salary embezzlement!

 

DURG UNIVERSITY: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को महिला कर्मचारी के वेतन से कथित गबन के मामले में मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला कर्मचारी शुभांगी मराठे की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट और बैंक ट्रांजेक्शन में पाया गया कि पीड़िता को प्रतिमाह 11,515 रुपये वेतन मिलता था, लेकिन आरोपित कुलसचिव कथित रूप से उसे केवल 2,200 रुपये ही देता था।

आरोपों की पुष्टि होने के बाद मोहन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस कथित गबन में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related