BHIWANDI BUILDING COLLAPSE: चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, 9 की मौत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BHIWANDI BUILDING COLLAPSE: Part of four-storey building collapses; 9 dead!

 

BHIWANDI BUILDING COLLAPSE: महाराष्ट्र के भिवंडी में शुक्रवार देर रात चार मंजिला इमारत का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया।

इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि मलबे में कई लोग फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

मौके पर पहुंची NDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। NDRF की टीम ने मलबे से एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल भेजा गया। बाकी की तलाश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार,भिवंडी के नारपोली इलाके के भंडारी कंपाउंड स्थित चार मंजिला कोहिनूर बिल्डिंग को नगर निगम ने खतरनाक करार दिया था। इसे कैटेगरी-सी में रखा गया था

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने खुलासा किया कि पिछले कुछ दिनों से इस पुरानी इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था। ठेकेदार और मजदूरों ने मरम्मत के दौरान इमारत के 3 पिलर तोड़ दिए थे। पिलर टूटने की वजह से इमारत की नींव कमजोर हो गई और वो अपना संतुलन खोकर पूरी तरह जमींदोज हो गई।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR NAGAR NIGAM : BJP पार्षद पुत्र पर FIR

RAIPUR NAGAR NIGAM : FIR against BJP councillor's son रायपुर।...