RAIPUR CONGRESS PROTEST : भाजपा नेताओं पर FIR की मांग, थाना प्रभारी के कमरे में धरना

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR CONGRESS PROTEST : Demand for FIR against BJP leaders, sit-in in the room of the police station in-charge

रायपुर। राजीव भवन के बाहर हुए विवाद को लेकर कांग्रेस ने अब पुलिस थाने में ही मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों के विरोध में PCC चीफ दीपक बैज गुरुवार शाम बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ खम्हारडीह थाना पहुंचे।

CG GUEST TEACHERS: अतिथि शिक्षकों को सरकार का अल्टीमेटम! 

कांग्रेस ने डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री ओपी चौधरी, विधायक राजेश मूणत और पुरंदर मिश्रा समेत भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और आरोप लगाया कि 22 जुलाई को भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन की ओर पत्थर, चप्पल, पानी की बोतल और अन्य सामान फेंके।

कांग्रेस का दावा है कि इस घटना में उसके कई कार्यकर्ता घायल हुए। ज्ञापन में भाजपा नेताओं पर कार्यकर्ताओं को उकसाने का आरोप लगाते हुए CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर कार्रवाई की मांग की गई है।

CG BJP-CONGRESS PROTEST: कांग्रेस के 12 नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज!

मांग पूरी नहीं होने पर दीपक बैज थाना प्रभारी के कक्ष में ही धरने पर बैठ गए। उनके साथ पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, अनीता शर्मा, श्रीकुमार मेनन, पप्पू बंजारे और आकाश शर्मा समेत कई कांग्रेस नेता भी धरने पर बैठ गए हैं।

अब कांग्रेस की मांग पर FIR दर्ज होती है या नहीं, इस पर सबकी नजर है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related