CONNAUGHT PLACE ADVISORY : कनॉट प्लेस में दुकान-ऑफिस-रेस्टोरेंट बंद करने के निर्देश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CONNAUGHT PLACE ADVISORY : Instructions to close shops, offices and restaurants in Connaught Place

नई दिल्ली। दिल्ली के कनॉट प्लेस में गुरुवार को शाम 6:30 बजे के बाद दुकानें, कार्यालय और रेस्टोरेंट बंद रहेंगे। नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को समय से पहले बंद करने की एडवाइजरी जारी की है।

CG LIQUOR SCAM: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत

NDTA की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि यह फैसला नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) की चेयरपर्सन और वाइस चेयरपर्सन की टेलीफोन पर दी गई सलाह के बाद लिया गया है।

एसोसिएशन ने सभी दुकान मालिकों, कार्यालय संचालकों और रेस्टोरेंट संचालकों से गुरुवार को शाम 6:30 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद करने की अपील की है। व्यापारियों से कहा गया है कि किसी भी अप्रिय घटना, संपत्ति के नुकसान या लोगों के घायल होने की आशंका से बचने के लिए एडवाइजरी का सख्ती से पालन करें।

NDTA अध्यक्ष अतुल भार्गव की ओर से जारी सर्कुलर में सभी प्रतिष्ठान मालिकों से सहयोग करने की अपील की गई है। फिलहाल कनॉट प्लेस की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया गया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related