CHHATTISGARH JOB : 15 Court Government Jobs in Chhattisgarh
अंबिकापुर-कवर्धा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ से काम की खबर है। प्रदेश के दो जिलों के जिला एवं सत्र न्यायालयों में अलग-अलग पदों पर भर्ती निकली है। कुल 15 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
CHHATTISGARH : नाबालिग की सोनोग्राफी करना अपराध नहीं – HC
कवर्धा कोर्ट में 10 पदों पर भर्ती
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय कबीरधाम में निष्पादन लिपिक, साक्ष्य लेखक और आदेशिका लेखक के कुल 10 पदों पर सीधी भर्ती होगी। इन पदों के लिए वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-4 यानी 19,500 से 62,000 रुपये निर्धारित है।
इनमें निष्पादन लिपिक के 2, साक्ष्य लेखक के 4 और आदेशिका लेखक के 4 पद शामिल हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 12 अगस्त है। अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
भर्ती की पूरी जानकारी कबीरधाम जिला न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस और रिक्रूटमेंट सेक्शन में उपलब्ध है।
अंबिकापुर कोर्ट में 5 पदों पर भर्ती
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय सरगुजा में सहायक ग्रेड-3 के 2 और भृत्य के 3 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जुलाई 2026 सुबह 11 बजे से शुरू होकर 13 अगस्त 2026 तक चलेगी।
भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी सरगुजा जिला न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
