CG EXCISE SCAM : रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड बढ़ी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG EXCISE SCAM : Ram Gopal Agarwal’s remand extended

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित आबकारी घोटाले में EOW ने बड़ा एक्शन लिया है। कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को आबकारी घोटाले से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है।

कोल लेवी मामले में 14 दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद रामगोपाल अग्रवाल को विशेष ACB-EOW कोर्ट में पेश किया गया। EOW ने आबकारी घोटाले से जुड़े वित्तीय लेन-देन और अन्य अहम पहलुओं पर पूछताछ के लिए रिमांड मांगी थी।

खपरी नाला के पास पेड़ से लटकता मिला 19 वर्षीय युवक का शव, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद EOW को रामगोपाल अग्रवाल की 25 जुलाई तक पुलिस रिमांड मंजूर कर दी है। अब जांच एजेंसी उनसे कथित वित्तीय लेन-देन, दस्तावेजों और मामले से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ करेगी।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, 2019 से 2022 के बीच शराब कारोबार में कथित गड़बड़ियों से सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने और करीब 3,200 करोड़ रुपये के अवैध लेन-देन के आरोप हैं। इसके अलावा कोल लेवी मामले में करीब 540 करोड़ रुपये और कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन मामले में 127 करोड़ रुपये की कथित गड़बड़ियों की भी जांच चल रही है।

अब EOW की पूछताछ में आबकारी घोटाले से जुड़े वित्तीय लेन-देन और कथित नेटवर्क को लेकर क्या नए खुलासे होते हैं, इस पर सबकी नजर है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related