BHUPESH BAGHEL : भूपेश बघेल की भाजपा और पुलिस को चेतावनी, बोले – फिर मिलेंगे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BHUPESH BAGHEL : Bhupesh Baghel warns BJP and police, says – we will meet again

रायपुर. रायपुर में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प के बाद सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भाजपा और पुलिस पर जमकर हमला बोला है।

भूपेश बघेल ने लिखा कि भाजपा के लोगों ने घेराव के नाम पर कांग्रेस मुख्यालय पर हमला किया और भाजपा के मंत्री भी इसमें शामिल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मुख्यालय पर पत्थर फेंके गए, पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़ीं और इसके बावजूद FIR कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज की गई।

पूर्व सीएम ने इसे भाजपा सरकार और पुलिस के संरक्षण में किया गया सुनियोजित हमला बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा से तो निपट लेंगे, लेकिन छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारी ध्यान रखें भाजपा कुछ ही महीनों की मेहमान है, फिर मिलेंगे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related