Mahadev satta Case: Vikas Garg remanded to ED custody for 10 days!
MAHADEV SATTA CASE : ED ने महादेव ऑनलाइन बुक ऐप से जुड़े करोड़ों के अवैध सट्टेबाजी मामले की जांच के दौरान दिल्ली से विकास गर्ग को गिरफ्तार किया है.
EbixCash के चेयरमैन विकास गर्ग को आज रायपुर स्थित विशेष PMLA कोर्ट में पेश किया गया.
सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें 10 दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया है.
अब ED 24 जुलाई को उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश करेगा।
अब ED अगले 10 दिनों तक उनसे गहन पूछताछ करेगी. जांच के दौरान महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप नेटवर्क, कथित मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला लेन-देन, निवेश के स्रोत और अन्य आरोपियों से जुड़े वित्तीय लेन-देन सहित कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर पूछताछ किए जाने की संभावना है.
