CG News: ‘Swavalambi Bharat Abhiyan-Chhattisgarh’ Fellowship launched.
CG NEWS: स्वावलंबी भारत अभियान छत्तीसगढ़ के फेलोशिप कार्यक्रम का शुभारंभ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर चयनित फेलोज़ को अभियान की मूल भावना, उद्देश्य, कार्ययोजना एवं आगामी दायित्वों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
यह फेलोशिप केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, स्वदेशी चिंतन और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए समर्पित युवा नेतृत्व तैयार करने का एक सशक्त प्रयास है।
स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत समन्वयक जगदीश पटेल ने सभी चयनित साथियों का स्वागत किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी ।
उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि सभी अपने ज्ञान, समर्पण और कर्म से स्वावलंबी भारत के इस अभियान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे।
