CG MOBILE TOWER DRAMA: शादी हुई तय तो गुस्साई गर्लफ्रेंड चढ़ गयी मोबाइल टावर पर! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Mobile Tower Drama: Girlfriend climbs mobile tower in anger after wedding is finalized!

 

CG MOBILE TOWER DRAMA:  जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र के गंजियाडीह गांव में एक नाबालिग युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया गया।

बताया जा रहा है कि कोल्हनझरिया गांव की रहने वाली युवती अपने कथित प्रेमी की शादी तय होने से नाराज थी।

इसी लिए वह गांव स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती करीब तीन घंटे से अधिक समय तक टॉवर पर मौजूद रही, जिससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने युवती को टॉवर पर चढ़ा देखा तो तत्काल डायल-112 और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती से बातचीत कर उसे नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और ग्रामीण लगातार युवती को समझाने में जुटे रहे। अधिकारियों ने बताया कि युवती को सुरक्षित नीचे उतारना प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। टॉवर के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई, जबकि पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र को घेर लिया है ।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related