SUSHASAN TIHAR : Big action by MP Brijmohan Agarwal in Sushasan Tihar
रायपुर. रायपुर जिले के गोबरा नवापारा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में उस वक्त माहौल गर्म हो गया, जब एक शिकायत पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भड़क उठे। कुलेश्वर महादेव शासकीय कॉलेज की बाउंड्री वॉल निर्माण में वन विभाग की आपत्ति और रेंजर की गैरमौजूदगी की जानकारी मिलते ही सांसद ने मंच से ही सख्त रुख अपना लिया।
उन्होंने अधिकारियों से साफ कहा, “रेंजर यहां क्यों नहीं है? उसे शोकॉज नोटिस दो और सस्पेंड करो।” सांसद की इस टिप्पणी के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ में बिजली का कहर! 3 महिलाओं की मौत
शिविर में स्कूल जमीन पर अतिक्रमण, राजस्व मामलों और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं। सांसद ने पटवारी, आरआई और तहसीलदार को मंच पर बुलाकर लंबित मामलों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि 7 दिन के भीतर शिकायतों का समाधान नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नवापारा नगर पालिका भवन के लिए 2 करोड़ रुपए, कन्या स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 10 लाख रुपए और महावीर बजरंग अखाड़ा के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
CG EBOLA ALERT : कांगो, युगांडा और इथोपिया से आए 3 संदिग्ध दुर्ग पहुंचे …
गौरतलब है कि इससे पहले भी सुशासन तिहार के मंच से बृजमोहन अग्रवाल अवैध शराब बिक्री और राजस्व मामलों को लेकर अधिकारियों की क्लास लगा चुके हैं। अब तीसरी बार मंच से कार्रवाई के निर्देश चर्चा का विषय बन गए हैं।

