CG PROTEST: NSUI Stages Violent Protest; Devendra Yadav’s Kurta Torn!
CG PROTEST: NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर NSUI ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर रहे भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का कुर्ता तक फट गया।
इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भारी झूमाझपटी हुई।
युवाओं को उग्र होता देख भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।
इस दौरान प्रदर्शन कर रहे NSUI नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।
पुलिस ने केंद्रीय मंत्री के बंगले से पहले ही मजबूत बैरिकेडिंग कर रखी थी। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने पहले बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, पुलिस के साथ उनकी सीधी झड़प हो गई।
कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और पुलिस के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई। इस आपाधापी में विधायक का कुर्ता फट गया।
NSUI नेताओं ने कहा है कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में प्रदर्शन चल रहा है। इसमें शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई न होने और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा।
2 घंटे तक चले हंगामा के बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गए। इस प्रदर्शन में NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ समेत प्रदर्शन के कार्यकर्ता पहुंचे थे।

