TS Singh Deo: ‘Baba’ Lashes Out at Administration, Issues Ultimatum to Go on Hunger Strike!
TS SINGH DEO: अम्बिकापुर में सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना के सामने चल रहे विरोध प्रदर्शन ने एक नया मोड़ ले लिया है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव ने सूरजपुर पुलिस और प्रशासन पर अड़ियल रवैया का आरोप लगते हुए कहा है कि शाम 6 बजे तक यदि हमारी मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो मैं भूख हड़ताल पर बैठूंगा।
पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव ने कहा कि मंगलवार को वैसे भी सूर्यास्त तक मेरा उपवास रहता है।
सूरजपुर जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन से शिवनन्दनपुर नगर पंचायत चुनाव के दौरान हुए एक विवाद के बाद आर्म्स एक्ट के तहत हुई कार्यवाही को निरस्त कराने की मांग को लेकर 25 मई को प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज सहित सूरजपुर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी विश्रामपुर थाने पहुंचे थे।
विश्रामपुर पुलिस ने कांग्रेस की मांग को अनसुना किया तो थाने के सामने ही अनिश्चिकालीन धरने पर प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज के साथ सभी कांग्रेसी बैठ गए।
जबकि नरेंद्र जैन के घर पर जाकर विवाद करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के विरुद्ध बार-बार मांग के बाद भी पुलिस द्वारा FIR नहीं कि जा रही है।
रात 2:30 बजे तक स्वयं टीएस सिंह देव प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज के साथ धरना स्थल पर डटे रहे और सुबह 11 बजे से ही विश्रामपुर थाने के सामने धरना स्थल पर बैठे हुए हैं।
अब देखना होगा की सुरजपुर पुलिस आगे कोई कार्रवाई करती है या फिर बाबा अपनी चेतावनी के मुताबिक अनशन पर बैठते हैं?

