ABHISHEK BANERJEE HOUSE RAID: Police Raid on Residence; Several Items, Including a Monitor, Seized!
ABHISHEK BANERJEE HOUSE RAID: TMC के महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर कोलकाता पुलिस ने सोमवार को छापेमारी की है।
अभिषेक बनर्जी का घर कोलकाता के 188ए हरीश मुखर्जी रोड पर स्थित है।
बताया जा रहा कि कोलकाता नगर निगम की ओर से TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी को नोटिस दिया गया गया था।
नोटिस दिए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने अभिषेक बनर्जी के घर से छापेमारी के दौरान पुलिस ने मॉनिटर समेत कई चीजें जब्त की है।
हालांकि, पुलिस आखिर किस वजह से वहां पहुंची है इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
सूत्र बताते हैं कि अभिषेक बनर्जी के घर के कई हिस्से कथित तौर पर अवैध निर्माण के दायरे में हैं।
उसी संदर्भ में उन्हें नोटिस भेजा गया था, जिसके बाद सोमवार को कार्रवाई शुरू की गई है।
बताया जा रहा है कि पहले नोटिस भेजा गया था, जिसकी समयसीमा सोमवान को खत्म हो चुका है।

