CHHATTISGARH : सरकारी आदेश ठेंगा पर!

Date:

CHHATTISGARH : Government orders ignored!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में अटैचमेंट का खेल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। सरकार ने साफ आदेश दिया था कि अटैचमेंट खत्म किए जाएं, लेकिन जांजगीर-चांपा के डीईओ ने उल्टा एक शिक्षक को ही सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (ABEO) बना दिया।

CG SECOND MARRIAGE DRAMA : दूसरी शादी के बाद टावर पर चढ़ा युवक!

मामला तब और गरमा गया जब पता चला कि राज्य सरकार के गजट नोटिफिकेशन में साफ लिखा है कि ABEO के 25% पद सिर्फ प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला से भरे जाएंगे। बावजूद इसके डीईओ ने शिक्षक संजय सिंह राठौर को बम्हनीडीह में ABEO का प्रभार सौंप दिया।

CHHATTISGARH : रिटायर अफसर को हाईकोर्ट से राहत!

अब शिक्षा विभाग के अंदर ही इस फैसले को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। वजह ये है कि एक शिक्षक अब प्राचार्य और व्याख्याताओं जैसे राजपत्रित अफसरों को निर्देश देगा। विभाग के अंदर इसे नियमों की खुली धज्जियां बताया जा रहा है।

आदेश में यह भी लिखा गया है कि कलेक्टर से अनुमोदन लिया गया है। अब सवाल यही उठ रहा है कि जब सरकार खुद अटैचमेंट खत्म करने की बात कर रही है, तो फिर ऐसे आदेश कैसे जारी हो रहे हैं?

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related