BREAKING NEWS: 27 Maoists Surrender!
BREAKING NEWS: झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार को प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 27 सदस्यों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
जानकारी के मुताबिक़ इन सभी ने झारखंड पुलिस, झारखंड जगुआर और CRPF के सीनियर अफ़सरों की मौजूदगी में हथियार डाले।
ये नक्सली कोल्हान और सारंडा के दुर्गम जंगल-पहाड़ी इलाकों में सक्रिय थे और क्षेत्र के चप्पे-चप्पे की जानकारी रखते थे।
नक्सलियों ने कुल 16 हथियार और 2857 गोलियां के साथ सरेंडर किया।
यह आत्मसमर्पण झारखंड पुलिस के ‘ऑपरेशन नवजीवन’ के तहत हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले कई मामलों में वांछित थे।
झारखंड की DGP तदाशा मिश्रा ने कहा कि राज्य में उग्रवाद खत्म करने के लिए सुरक्षा बलों का संयुक्त अभियान जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले 27 ‘माओवादियों’ के पुनर्वास में सरकार पूरी मदद करेगी।

