CHHATTISGARH : Idol stolen from Chhattisgarh 43 years ago found in America
महासमुंद. महासमुंद के ऐतिहासिक सिरपुर से 43 साल पहले जो दुर्लभ अवलोकितेश्वर कांस्य मूर्ति चोरी हो गई थी, वो अब फिर से छत्तीसगढ़ लौटने वाली है। ये मूर्ति कभी रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय में रखी थी, लेकिन 1982 के आसपास चोरी होकर विदेश तक पहुंच गई।
अब अमेरिका में यह कीमती धरोहर मिल गई है और भारत को सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसकी कीमत करीब 19 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सरकार और पुरातत्व विभाग इसकी वापसी के लिए तैयारी में जुट गए हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह सिर्फ एक मूर्ति नहीं, बल्कि सिरपुर की प्राचीन बौद्ध कला और इतिहास की बहुत बड़ी निशानी है, जिसे शिल्पकार द्रोणादित्य ने बनाया था। अब 4 दशक से ज्यादा बाद ये विरासत अपने घर लौटने जा रही है।

