BREAKING NEWS: नवविवाहिता ने किया सुसाइड, मचा कोहराम

Date:

BREAKING NEWS: Newlywed Woman Commits Suicide; Chaos Ensues

BREAKING NEWS: ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के जलपुरा में 14 महीने पहले ब्याह कर आई दीपिका ने कथित रूप से छत से कूदकर आत्महत्या कर ली।

दीपिका के परिवारवालों का आरोप है कि दहेज की मांग और लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर उसने छत से कूदकर जान दे दी ।

इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर और पति को गिरफ्तार कर लिया हैं।

दीपिका के पिता संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 11 दिसंबर 2024 को जलपुरा निवासी ऋतिक के साथ की थी।

संजय के अनुसार, शादी में उन्होंने करीब 1 करोड़ रुपये खर्च किए थे फिर भी  ससुराल वाले लगातार अतिरिक्त दहेज में एक फॉर्च्यूनर गाड़ी और 50 लाख रुपये की मांग कर रहे थे।

वे दीपिका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

चाचा सुनील ने बताया कि शारदा अस्पताल पहुंचे तो दीपिका के पिता ने देखा कि शरीर पर चोट के निशान थे, गोली के निशान भी दिखाई दिए. पूरे शरीर पर मारपीट के निशान देखने के बाद लग रहा है कि उसके साथ कितनी ज्यादती हुई है।

पिता ने आरोप लगाया है कि ससुरालवालों ने ही दीपिका की हत्या कर उसके शव को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया है।

इस मामले में पीड़ित पिता ने ससुर मनोज, सास पूनम, पति ऋतिक, ननद नेहा व तन्वी, तथा चचिया ससुर प्रमोद व विनोद के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

मामले की आगे की जांच पड़ताल जारी है।

पुलिस के द्वारा बताया गया कि विवाहिता की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हुई थी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related