CHHATTISGARH : अमित शाह ने दबाया बटन… अब 112 पहुंचेगी मिनटों में!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Amit Shah megnyomta a gombot…most a Raspegi 112 perc múlva kezdődik!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब इमरजेंसी के वक्त मदद के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में ‘नेक्स्ट जेन CG डायल-112’ सेवा और हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ कर प्रदेश को बड़ी सौगात दी है। एक साथ 400 अत्याधुनिक डायल-112 वाहन और 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाई गई।

अब पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी, सड़क हादसा या किसी भी संकट की स्थिति में सिर्फ एक कॉल पर मदद मिलेगी। खास बात ये है कि इन गाड़ियों में GPS, लाइव कैमरा, डैश कैम, वायरलेस सिस्टम और रियल टाइम ट्रैकिंग जैसी हाईटेक सुविधाएं हैं। वहीं फॉरेंसिक वैन अब घटनास्थल पर ही सबूत जुटाकर जांच शुरू करेगी, जिससे अपराधियों तक पहुंचना और तेज होगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related