AMBIKAPUR CRIME NEWS: Brutal Husband Mercilessly Kills Pregnant Wife!
AMBIKAPUR CRIME NEWS: अंबिकापुर जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी ही पत्नी की पत्थर-रॉड से हमला कर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतका तीन माह की गर्भवती थी, जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि दोनों ने लव मैरिज की थी। आरोपी पति ने पत्नी के साथ पहले बेरहमी से मारपीट की, फिर घायल पत्नी को लेकर पति खुद हॉस्पिटल पहुंचा, लेकिन उसकी मौत हो गई तो युवक शव को छोड़कर भाग निकला।
जानकारी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर 18 से अधिक चोटों के निशान मिले हैं।
वहीं महिला के प्राइवेट पार्ट में करीब 10 सेंटीमीटर लंबा लोहे का रेती ( लोहे, लकड़ी या अन्य धातुओं की सतह को घिसने का औजार) मिला, जिससे मामले ने और भी भयावह रूप ले लिया है।
उसकी 5 वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया कि, उनकी आंखों के सामने पिता ने मां के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान वे रोते हुए सहमकर दुबके रही।
घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
इस घटना के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल है

