GURU GHASIDAS UNIVERSITY : 48 घंटे में हॉस्टल खाली करो …

Date:

GURU GHASIDAS UNIVERSITY : Vacate the hostel within 48 hours…

बिलासपुर। बिलासपुर के Guru Ghasidas Vishwavidyalaya से एक ऐसा आदेश सामने आया है, जिसने हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की टेंशन बढ़ा दी है। वीर सावरकर बॉयज हॉस्टल में नोटिस चस्पा कर साफ कह दिया गया है कि परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों को सिर्फ 48 घंटे के अंदर हॉस्टल खाली करना होगा।

इतना ही नहीं, आदेश में छात्रों से अपना पूरा सामान, बोरिया-बिस्तर और बाकी चीजें साथ ले जाने को भी कहा गया है। इस आदेश के बाद खासकर दूसरे जिलों और दूसरे राज्यों से पढ़ने आए छात्र परेशान हैं। उनका कहना है कि अचानक इतना सामान लेकर जाना आसान नहीं है, ऊपर से सामान सुरक्षित रखने की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

पहले 30 अप्रैल को जारी नोटिस में परीक्षा खत्म होते ही सामान हटाने का आदेश दिया गया था, फिर 8 मई को दूसरा आदेश जारी कर 48 घंटे की समयसीमा तय कर दी गई। अब छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था और सामान सुरक्षित रखने के लिए जगह की मांग कर रहे हैं। लेकिन फिलहाल प्रशासन की तरफ से कोई राहत नहीं मिली है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related