CHHATTISGARH : Storm and rain wreak havoc in several districts, highways submerged, trees fell, power outages
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली और कई जिलों में शाम होते ही आंधी, बारिश और बिजली ने जमकर कहर बरपाया। Raipur, Bhilai, Korba और Raigarh में जोरदार बारिश हुई, वहीं कांकेर के चारामा में पानी ने नेशनल हाईवे तक डुबो दिया।
कई जगह पेड़ गिर गए, घंटों बिजली गुल रही और कुछ इलाकों में बारिश का पानी घरों तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों को बेहद अहम बताते हुए कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। राहत की खबर ये है कि अब गर्मी का पारा 2 से 3 डिग्री तक नीचे आ सकता है।

