RAIPUR POLICE RAID : दिल्ली से पकड़ा गया इंटरनेशनल ड्रग्स कनेक्शन!

Date:

RAIPUR POLICE RAID : International drugs connection busted from Delhi!

रायपुर। छत्तीसगढ़ की Raipur पुलिस ने दिल्ली में दबिश देकर ऐसे ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जिसके तार सीधे Nigeria से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस ने नाइजीरियन आरोपी Tochukwu Afame उर्फ प्रिन्स चार्ल्स और दिल्ली निवासी Sunny Sharma को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि कोकीन और दूसरे ड्रग्स को बीपी मशीन के अंदर पैक कर कूरियर के जरिए छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भेजा जाता था। आरोपियों से 9.70 लाख रुपये कैश, कई महंगे आईफोन, मोबाइल और चेकबुक बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में पिछले 6 महीने में करीब 2 करोड़ रुपये के ड्रग्स मनी ट्रांजेक्शन का सुराग मिला है। अब बैंक खातों और पूरे सिंडिकेट की गहराई से जांच जारी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : 1.5 करोड़ की गैस गायब!

CHHATTISGARH : Gas worth Rs 1.5 crore missing! रायपुर। छत्तीसगढ़...