Nitish Kumar Oath Ceremony : नई पारी शुरू , राज्यसभा के सदस्य के रूप में ली शपथ

Date:

Nitish Kumar Oath Ceremony: A New Innings Begins—Takes Oath as Member of the Rajya Sabha

Nitish Kumar Oath Ceremony : बिहार की राजनीति में एक बड़े बदलाव की शुरुआत हो गई है। संसद भवन में राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के साथ ही बिहार में उनके दो दशक लंबे शासन का समापन होने जा रहा है।

नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद अब सबकी नजरें बिहार के अगले मुख्यमंत्री पर टिकी हैं।

सूत्रों के अनुसार, एनडीए गठबंधन 14 अप्रैल को बिहार के नए मुख्यमंत्री का चुनाव कर सकता है।

नीतीश कुमार पहले ही बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। उन्होंने 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद 30 मार्च को परिषद की सदस्यता छोड़ी थी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा में शपथ लेने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलकात करेंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related