Ganja Smuggling News: एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, पांच गांजा तस्कर गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Ganja Smuggling News: Major Action by Anti-Narcotics Task Force; Five Ganja Smugglers Arrested

Ganja Smuggling News :  महासमुंद में  एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ 40 लाख 95 हजार रुपए कीमत का 281.900 किलो ग्राम (02 क्विटल 81.900 किलोग्राम) गांजा जब्त किया है। इस मामले में महाराष्ट्र के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

मुखबिर से सूचना मिलने पर एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने  NH 53 रेहटीखोल रोड पहुंच कर नाकाबंदी कर फार्चुनर (MH 12 WC 0090) और  स्कार्पियो (MH 12 YH 0090)  गाड़ीयों में गांजे की   बोरियों को जब्त कर लिया।

मामले में महाराष्ट्र निवासी आरोपी प्रशांत शंकर गोले, क्षितिज वीरसेन जाधव , अक्षय नंदकुमार निगम , अभिषेक डेविड जगले और महेश काटकर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछातछ की तो पता चला कि गांजे को ये लोग ओडिशा के फुलवानी से महाराष्ट्र के पुणे लेकर जा रहे थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related