RAMAYAN TEASER RELEASE : Yash’s glimpse creates a stir!
मुंबई। आखिरकार वो पल आ गया जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का टीजर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। 2 मिनट 38 सेकंड की इस झलक में भक्ति, भव्यता और इमोशन का जबरदस्त मिक्स देखने को मिला।
टीजर में सबसे ज्यादा चर्चा रणबीर कपूर के राम अवतार की हो रही है। उनका लुक काफी दिव्य और शांत नजर आ रहा है। हालांकि मेकर्स ने बाकी स्टारकास्ट को पूरी तरह रिवील नहीं किया है। सनी देओल की दमदार आवाज जरूर सुनाई देती है, वहीं लक्ष्मण बने रवि दुबे और सीता बनीं साई पल्लवी की सिर्फ झलक दिखाई गई है।
लेकिन असली सरप्राइज आखिर में मिलता है। रावण के रोल में यश की सिर्फ कुछ सेकंड की झलक ने पूरा माहौल बदल दिया। लंबा कद, रॉयल चाल और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस ने फैंस को दीवाना बना दिया। लोग कह रहे हैं कि यश इस रोल के लिए परफेक्ट हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कहीं जय श्री राम के नारे गूंज रहे हैं, तो कहीं आदिपुरुष को लेकर तंज कसे जा रहे हैं। कई लोग इस टीजर को ग्लोबल लेवल की फिल्म बता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने AI के ज्यादा इस्तेमाल पर सवाल भी उठाए हैं।
फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी और अब सभी को इसके ट्रेलर का इंतजार है।

