USCIRF REPORT CONTROVERSY: 275 former judges and officers unite, calling the US report ‘biased and inaccurate’
नई दिल्ली। भारत की छवि को लेकर अमेरिका की एक रिपोर्ट पर अब बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। 275 पूर्व जज, अफसर और सेना के रिटायर्ड अधिकारियों ने एकजुट होकर इस रिपोर्ट को सीधा-सीधा ‘पक्षपाती और गलत’ बता दिया है।
दरअसल, US की संस्था USCIRF ने अपनी रिपोर्ट में भारत को ‘विशेष चिंता वाला देश’ घोषित करने की सिफारिश की थी और RSS व RAW पर गंभीर आरोप लगाए थे। बस यहीं से बवाल शुरू हो गया।
पूर्व अधिकारियों ने अमेरिकी सरकार को पत्र लिखकर मांग की है कि इस रिपोर्ट को बनाने वालों की जांच होनी चाहिए। उनका साफ कहना है कि कुछ लोग जानबूझकर भारत की छवि खराब करने में लगे हैं।
बयान में ये भी कहा गया कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जहां मजबूत न्याय व्यवस्था और संसद की निगरानी है। ऐसे में धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन कर कोई बच नहीं सकता।
इतना ही नहीं, भारत के मुकाबले पाकिस्तान और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की घटती आबादी का उदाहरण देकर रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए गए।
इस पूरे मामले में भारत सरकार भी पहले ही USCIRF की रिपोर्ट को खारिज कर चुकी है। अब 275 बड़े नाम सामने आने के बाद ये विवाद और गरमा गया है।

