NATANZ NUCLEAR SITE ATTACK : ईरान की न्यूक्लियर साइट पर हमला, बड़ा धमाका…

Date:

NATANZ NUCLEAR SITE ATTACK : Iran’s nuclear site attacked, huge explosion…

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में हालात फिर भड़क गए हैं। Natanz Nuclear Facility पर जोरदार हमला हुआ है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें United States और Israel की भूमिका रही।

धमाका इतना जबरदस्त था कि दूर-दूर तक इसकी आवाज सुनी गई और पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लेकिन सबसे बड़ी राहत ये रही कि अब तक किसी भी तरह के रेडिएशन लीक की पुष्टि नहीं हुई है।

यानी जो सबसे बड़ा खतरा था परमाणु रिसाव वह फिलहाल टल गया है। आसपास के रिहायशी इलाकों को भी सुरक्षित बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि यह हमला ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने की रणनीति का हिस्सा है। Natanz Nuclear Facility पहले भी कई बार निशाने पर रह चुका है, खासकर पिछले साल हुए ईरान-इजरायल टकराव में।

अब इस ताजा हमले ने साफ संकेत दे दिया है कि मिडिल ईस्ट में आने वाले दिन और ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related