RAIPUR DRUG BUST : Cocaine hidden in BP machine, drug smuggler arrested
रायपुर. रायपुर पुलिस ने एक चालाक ड्रग तस्कर को दबोच लिया। कृष्ण गोपाल अग्रवाल बीपी मशीन के अंदर 4.55 ग्राम कोकीन छिपाकर दूसरे राज्यों से रायपुर सप्लाई करता था।
पुलिस ने नारायण हॉस्पिटल सेक्टर 05 के पास उसे पकड़कर 2.27 लाख रुपये की कोकीन, एक कार और आईफोन जब्त किया। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की कार्रवाई शुरू हो गई है।
पूछताछ में आरोपी ने अपनी सप्लाई और अन्य सहयोगियों के बारे में भी जानकारी देना शुरू कर दी है।

