Assam Election 2026 BJP List: BJP releases its first list for the Assam Assembly elections, betting on some new faces.
Assam Election 2026 BJP List: BJP ने असम विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। BJP ने एक साथ 88 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
BJP की सूची में कई दिग्गज नेता, मौजूदा मंत्री और वर्तमान विधायकों को फिर से टिकट दिया गया है, जबकि कुछ सीटों पर नए चेहरे भी उतारे गए हैं। BJP ने गोलकगंज से अश्विनी राय सरकार, धुबरी से उत्तम प्रसाद, बिरसिंग जरूआ से माधवी दास, गोलपारा पश्चिम से पबित्र राभा और दुधनई से टंकेश्वर राभा को टिकट दिया है। वहीं, अभयपुरी से भूपेन रॉय, बिजनी से अरूप कुमार डे, भवानीपुर-सोरभोग से रंजीत कुमार दास, मंडिया से बादल चंद्र आर्य, चमरिया से ज्योत्स्ना कलिता और बोको-चायगांव से राजू मेच को प्रत्याशी बनाया गया है।




जालुकबारी से CM हिमंता बने उम्मीदवार
पार्टी ने पलासबारी से हिमांशु शेखर बैश्य, रंगिया से भबेश कलिता, कमलपुर से दिगंत कलिता, दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई, नई गुवाहाटी से दिप्लु रंजन सरमा, गुवाहाटी सेंट्रल से विजय कुमार गुप्ता और जालुकबारी से डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा को मौका दिया है। वहीं, बरखेत्री से नारायण डेका, नलबाड़ी से जयंत मल्ल बरुआ, तिहू से चंद्रमोहन पाटोवारी, तामुलपुर से बिस्वजीत देइमारी, गोरेस्वर से विक्टर कुमार दास, टांगला से बिकन चंद्र डेका, सिपाझार से डॉ. परमानंदराजबंशी को BJP ने उम्मीदवार बनाया है।

