CHHATTISGARH : बिना कागज 75 लाख कैश जब्त

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Rs 75 lakh cash seized without papers

रायपुर। छत्तीसगढ़ के Mahasamund में पुलिस चेकिंग के दौरान ऐसा खुलासा हुआ कि सब चौंक गए। कोमाखान इलाके के टेमरी नाका पर जब एक कार रोकी गई, तो उसमें सीट के नीचे छुपाकर रखा गया भारी भरकम कैश मिला।

सफेद रंग की कार की तलाशी ली गई तो बीच वाली सीट के नीचे रखे एक बैग में 500-500 के 150 बंडल निकले। गिनती हुई तो कुल रकम 75 लाख रुपए निकली। कार में सवार दो लोगों ने अपना नाम महाप्रज्ञ जैन और राजेंद्र महानंद बताया, जो ओडिशा के बलांगीर के रहने वाले हैं।

पूछताछ में उन्होंने कहा कि यह पैसा ज्वेलरी के व्यापार के लिए रायपुर लाया जा रहा था। लेकिन जब पुलिस ने दस्तावेज मांगे तो दोनों कोई भी वैध कागज नहीं दिखा पाए।

इसके बाद मामला और गंभीर हो गया। पुलिस ने तुरंत इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी। अब पूरी रकम जब्त कर ली गई है और दोनों से पूछताछ जारी है।

सीधा सवाल ये है इतना बड़ा कैश बिना कागज के आखिर कहां और क्यों ले जाया जा रहा था?

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : DMF के 1.32 करोड़ पर FIR का आदेश!

CHHATTISGARH : FIR ordered on DMF's Rs 1.32 crore! सरगुजा।...

BILASPUR SCHOOL PROTEST : छात्र फिर पहुंचे कलेक्ट्रेट!

BILASPUR SCHOOL PROTEST : Students again reached the Collectorate! बिलासपुर।...