Rajya Sabha Election 2026: चुनाव हारने पर कांग्रेस का ऐक्शन, तीन विधायकों को किया निलंबित

Date:

Rajya Sabha Election 2026: Congress Takes Action After Election Defeat; Three MLAs Suspended

Rajya Sabha Election 2026 : ओडिशा में हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।राज्यसभा चुनाव में हारने वाली कांग्रेस ने अब बागी विधायकों पर ऐक्शन लेते हुए अपने तीन विधायकों- रमेश जेना, दशरथी गमांग और सोफिया फिरदौस को पार्टी से निलंबित कर दिया है। बता दे की तीनों विधायकों ने भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप रे के लिए वोट डाले थे। अब इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता रामचंद्र काड़ाम ने विधानसभा अध्यक्ष को दो अहम पत्र भी भेजे हैं, जिनमें आगे की कार्रवाई करने की मांग की गई है।

    कार्रवाई की मांग

पहले पत्र में विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया गया है कि इन तीनों विधायकों के खिलाफ दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई शुरू की जाए। पत्र में कहा गया है कि राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी व्हिप के बावजूद इन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, जो संविधान की दसवीं अनुसूची के प्रावधानों का उल्लंघन माना जा सकता है। इसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि इस तरह की कार्रवाई न केवल पार्टी अनुशासन को कमजोर करती है, बल्कि मतदाताओं द्वारा दिए गए जनादेश के खिलाफ भी मानी जाती है। इसलिए स्पीकर से निवेदन किया गया है कि मामले को संज्ञान में लेकर आवश्यक जांच और अयोग्यता की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए।मतभेदों खुलकर सामने आए

क्रॉस वोटिंग की घटना ने कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रहे मतभेदों को खुलकर सामने ला दिया है। पार्टी नेतृत्व ने इसे संगठन की सामूहिक रणनीति के खिलाफ कदम बताते हुए कहा कि अनुशासन बनाए रखना बेहद जरूरी है, खासकर तब जब पार्टी आने वाले राजनीतिक मुकाबलों की तैयारी कर रही हो।

 

ओडिशा की राजनीति गरमाई

इस पूरे घटनाक्रम ने ओडिशा की राजनीति को गरमा दिया है। एक तरफ कांग्रेस अनुशासन और एकता का संदेश देना चाहती है, वहीं दूसरी तरफ यह मामला आगे कानूनी और संसदीय प्रक्रिया के जरिए और भी बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन सकता है। आने वाले दिनों में स्पीकर के फैसले और राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया पर सबकी नजर रहेगी

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक!

CG WEATHER ALERT : Double weather attack in Chhattisgarh! रायपुर।...

PETROL DIESEL PRICE : महंगा होगा पेट्रोल?

PETROL DIESEL PRICE : Will petrol become expensive? नई दिल्ली।...