LPG BLACK MARKETING : राज्यभर में छापे, 741 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त… रायपुर से सबसे ज्यादा !

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

LPG BLACK MARKETING : Raids conducted across the state, 741 domestic LPG cylinders seized…

रायपुर। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान से जुड़े हालात के बीच छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई हुई है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की टीमों ने राज्यभर में विशेष अभियान चलाकर कई जगहों पर छापेमारी की।

इस कार्रवाई में अब तक 102 अलग-अलग स्थानों से कुल 741 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं। अधिकारियों को शक था कि गैस की आपूर्ति को लेकर फैली आशंकाओं का फायदा उठाकर कुछ लोग सिलेंडर जमा कर ब्लैक मार्केटिंग कर रहे थे।

सबसे ज्यादा कार्रवाई रायपुर जिले में हुई, जहां से 392 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। इसके अलावा बिलासपुर जिले में भी छापेमारी के दौरान 130 सिलेंडर बरामद किए गए।

खाद्य विभाग का कहना है कि इस तरह की जमाखोरी से आम उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है, इसलिए पूरे राज्य में निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि जो भी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी या जमाखोरी करते पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल यह अभियान जारी है और प्रशासन लगातार संदिग्ध जगहों पर नजर रख रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related