CHHATTISGARH : Hookah bar on the rooftop of the hotel
रायपुर। छत्तीसगढ़ के Bilaspur में पुलिस ने अवैध हुक्का बार पर बड़ी कार्रवाई की है। Chakarbhatha Police Station क्षेत्र के चर्चित Shiva Inn Hotel की छत पर चल रहे हुक्का बार पर पुलिस ने छापा मार दिया।
शिकायत मिली थी कि होटल का मैनेजर Siddharth Gupta यहां अवैध तरीके से हुक्का बार चला रहा है। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो कई लोग हुक्का पीते मिले और आसपास बड़ी मात्रा में हुक्का से जुड़ा सामान रखा हुआ था।
तलाशी के दौरान पुलिस को 12 हुक्का पॉट, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, कोयला कोको जेल के पैकेट, एक कोल हीटर और अलग-अलग फ्लेवर वाला प्रतिबंधित तंबाकू मिला। इसके साथ ही मौके से 5000 रुपये नकद भी जब्त किए गए।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल मैनेजर सिद्धार्थ गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि होटल में पहले भी शराबियों और नशेड़ियों का जमावड़ा रहने की शिकायतें मिलती रही हैं।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में हुक्का बार पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद शहर के बड़े होटल में इस तरह का धंधा चलना पुलिस और प्रशासन के लिए भी बड़ा सवाल बन गया है।

