CG VIDHANSABHA : धान पर विधानसभा में हंगामा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG VIDHANSABHA : Uproar in the Assembly over paddy

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को धान खरीदी का मुद्दा गरमा गया। बस्तर के पंजीकृत किसानों का धान नहीं खरीदे जाने को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेर लिया और सदन में जमकर हंगामा हुआ।

कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने सवाल उठाते हुए कहा कि बस्तर में बड़ी संख्या में किसानों का धान नहीं खरीदा गया। इस पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने जवाब दिया कि 44,612 किसान धान बेचने खरीदी केंद्रों तक पहुंचे ही नहीं।

मंत्री के इस जवाब से विपक्ष संतुष्ट नहीं हुआ और सरकार पर धान खरीदी में गड़बड़ी और जबरिया रकबा समर्पण कराने का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मंत्री से पूछा कि कितने किसानों से रकबा समर्पण कराया गया और क्या किसी से जबरन रकबा कम कराया गया है।

इसी दौरान कोंटा के विधायक कवासी लखमा ने भी सरकार को घेरते हुए कहा कि बस्तर आदिवासी क्षेत्र है और यहां के किसानों का धान क्यों नहीं खरीदा गया। उन्होंने कहा कि कई किसानों ने कर्ज लेकर खेती की है और अब धान नहीं बिकने से वे मुश्किल में हैं।

लखमा ने यह भी सवाल उठाया कि जिन किसानों को टोकन जारी किया गया था, उनका धान आखिर क्यों नहीं खरीदा गया। उन्होंने सरकार से पूछा कि ऐसे किसानों का धान खरीदा जाएगा या फिर उनका कर्ज माफ किया जाएगा।

सदन में इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। अंत में मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने सदन से बहिर्गमन कर दिया।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related