बिहार की सियासत में बड़ा धमाका, JDU में शामिल हुए सीएम नीतीश के बेटे

Date:

Big bang in Bihar politics, CM Nitish’s son joins JDU

पटना: बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने औपचारिक रूप से जनता दल यूनाइटेड (JDU) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। अब तक राजनीति से दूर रहने वाले निशांत के इस कदम को जदयू के भविष्य और उत्तराधिकार के रूप में देखा जा रहा है।

कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति में अपनी पारी की शुरुआत करते हुए निशांत कुमार ने अपने पिता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले का पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं अपने पिता के इस निर्णय का हृदय से स्वागत करता हूँ और इसे पूरी तरह स्वीकार करता हूँ।” निशांत के इस बयान के बाद पार्टी गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि वे जल्द ही संगठन में कोई बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

इंजीनियरिंग छोड़ अब संभालेंगे पार्टी की कमान?

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके निशांत अब तक खुद को राजनीतिक तामझाम से दूर रखते आए थे। लेकिन उनके जेडीयू में शामिल होने से बिहार में एक नए युवा नेतृत्व की आहट सुनाई दे रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावों में निशांत कुमार पार्टी का मुख्य चेहरा बनकर उभर सकते हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related