अमित शाह ने बांटे नियुक्ति पत्र, शरणार्थियों को बनाया भारतीय नागरिक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Amit Shah distributed appointment letters, making refugees Indian citizens

हरिद्वार: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर रहे, जहाँ उन्होंने विकास और सुरक्षा के संकल्प को नई ऊँचाई दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण युवाओं के लिए रोजगार रहा, जहाँ शाह ने 2,000 पुलिस आरक्षियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने सीएए (CAA) के तहत पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए 5 हिंदू परिवारों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र भी सौंपे।

1100 करोड़ की सौगात

अमित शाह ने ₹1,100 करोड़ से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। युवाओं को ‘मेरे जिगर के टुकड़े’ कहकर संबोधित करते हुए उन्होंने तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया। शाह ने कहा, “उत्तराखंड की आवाज दिल्ली तक गूंजनी चाहिए।”

विपक्ष पर सीएम धामी का प्रहार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में देश ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की ओर बढ़ रहा है, लेकिन विपक्ष को भारत की बढ़ती लोकप्रियता रास नहीं आ रही है। धामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने ‘युवराज’ के नेतृत्व में देश विरोधी राह पर चल पड़ी है

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related