T20 World Cup: Team India’s grand rampage at Wankhede, can this score be defended?
मुंबई: टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों ने अंग्रेज गेंदबाजों की ऐसी धुनाई की कि स्कोरबोर्ड पर 253 रनों का एवरेस्ट खड़ा हो गया। यह टी20 विश्व कप के नॉकआउट इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है
संजू सैमसन का ‘संजू-नामी’ प्रहार
पारी की शुरुआत करने आए संजू सैमसन ने महज 42 गेंदों में 89 रनों की विध्वंसक पारी खेलकर इंग्लैंड के खेमे में खलबली मचा दी। उनके बल्ले से निकले गगनचुंबी छक्कों ने वानखेड़े को शोर से भर दिया। मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे (43), ईशान किशन (39), हार्दिक पांड्या (27) और अंत में तिलक वर्मा की 7 गेंदों में 21 रनों की कैमियो पारी ने स्कोर को 250 के पार पहुंचा दिया।

19 छक्के, 18 चौके: क्या बचेगा इंग्लैंड?
भारतीय शेरों ने इस मुकाबले में कुल 19 छक्के और 18 चौके जड़े। इंग्लैंड को फाइनल का टिकट कटाने के लिए अब 254 रनों का असंभव सा लक्ष्य हासिल करना होगा। क्या बुमराह और वरुण की जोड़ी इस पहाड़ जैसे स्कोर की रक्षा कर पाएगी? सस्पेंस गहरा गया है, क्योंकि मुकाबला अब सीधे फाइनल की टिकट का है!

