Breaking News: Chhattisgarh BJP surprises by playing women card in Rajya Sabha
रायपुर: छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की खाली हो रही सीटों के लिए सस्पेंस अब खत्म हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने लक्ष्मी वर्मा के नाम पर मुहर लगा दी है। रायपुर की रहने वाली लक्ष्मी वर्मा को प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने एक बार फिर महिला सशक्तिकरण और जमीनी कार्यकर्ताओं को तरजीह देने का संदेश दिया है।
कौन हैं लक्ष्मी वर्मा?
लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ भाजपा की एक वरिष्ठ और सक्रिय महिला नेता हैं। वे वर्तमान में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इससे पहले भी वे संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं और कुर्मी समाज के साथ-साथ ओबीसी वर्ग में भी उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

9 प्रत्याशियों की सूची जारी
भाजपा द्वारा जारी इस सूची में छत्तीसगढ़ के अलावा बिहार से नितिन नवीन, हरियाणा से संजय भाटिया और पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा जैसे दिग्गजों के नाम भी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में दो सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने हैं, जिसमें भाजपा की ओर से लक्ष्मी वर्मा का नाम फाइनल कर दिया गया


