CHANGAI SABHA CONTROVERSY : Uproar over ‘Changai Sabha’ in Raipur cafe
रायपुर. रायपुर के सिविल लाइन इलाके स्थित एक कैफे में आयोजित ‘चंगाई सभा’ को लेकर जमकर हंगामा हो गया। हिंदू संगठन के विरोध के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।
मामला सिविल लाइन क्षेत्र के डिवाइन कैफे का बताया जा रहा है, जहां किराए के हॉल में सभा आयोजित की गई थी।
क्या हैं आरोप?
हिंदू संगठन का आरोप है कि सभा में लोगों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था। नौकरी और मुफ्त इलाज का लालच देने की भी शिकायत की गई है।
West Bengal Vidhansabha Election : अमित शाह ने कहा बंगाल में परिवर्तन तय, 2026 में विदा होगी टीएमसी
पुलिस ने चार को पकड़ा
शिकायत के बाद Civil Lines Police Station Raipur की टीम मौके पर पहुंची। एसीपी Ramakant Sahu के अनुसार सैफीन, आमीन, उदय और श्रीकांत को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले मुख्य आयोजक मौके से फरार हो गया।
150 से ज्यादा लोगों के शामिल होने का दावा
हिंदू संगठन का कहना है कि सभा में 150 से अधिक लोग मौजूद थे। सभा में कथित रूप से अन्य धर्म को सर्वोपरि बताने और हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप भी लगाया गया है।
CG BREAKING : राज्यसभा को लेकर कांग्रेस में घमासान
जांच जारी
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

