US ISRAEL IRAN WAR IMPACT: अंतरराष्ट्रीय भारतीय उड़ानें रद्द, सरकार देगी फंसे यात्रियों को सहारा

Date:

US-Israel-Iran War Impact: International Indian flights cancelled, government to provide support to stranded passengers

नई दिल्ली: ईजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष ने वैश्विक विमानन क्षेत्र  में हड़कंप मचा दिया है। रविवार, 1 मार्च 2026 को भारतीय एयरलाइंस ने सुरक्षा कारणों से विभिन्न अंतरराष्ट्रीय शहरों के लिए अपनी लगभग 350 उड़ानें रद्द कर दी हैं।

11 देशों के लिए सेवाएं निलंबित

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के आपातकालीन परामर्श के बाद, एयर इंडिया सहित प्रमुख कंपनियों ने 11 देशों के लिए अपनी सेवाएं पूरी तरह निलंबित कर दी हैं। एयर इंडिया ने यूरोप और अमेरिका जाने वाली 48 उड़ानें रद्द की हैं, जिससे लंदन, ज्यूरिख और फ्रैंकफर्ट जैसे बड़े शहरों का संपर्क टूट गया है। युद्ध के कारण ईरान और आसपास का हवाई क्षेत्र असुरक्षित होने से उड़ानों के रूट भी डायवर्ट किए जा रहे हैं।

यूएई सरकार की पहल

हवाई अड्डों पर फंसे हजारों यात्रियों के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सरकार ने बड़ी राहत की घोषणा की है। यूएई के विमानन नियामक (GCAA) के अनुसार, सरकार वहां फंसे सभी यात्रियों के रहने और खाने-पीने का पूरा खर्च उठाएगी। दुबई और अबू धाबी प्रशासन ने होटलों को निर्देश दिए हैं कि वे यात्रियों को ठहराएं, जिसका भुगतान सरकार करेगी।

भारतीय विदेश मंत्रालय स्थिति पर नजर बनाए हुए है और फंसे हुए नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए वैकल्पिक रास्तों पर विचार कर रहा है

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related