RAIPUR PROTEST : Protest in Raipur over Khamenei’s death
रायपुर डेस्क। ईरान के सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei की मौत की खबर के बाद रायपुर के मोमिनपारा इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमले में तेहरान में उनकी मौत की पुष्टि की खबर के बाद शिया समुदाय सड़कों पर उतर आया।
राजधानी रायपुर में कई जगह विरोध प्रदर्शन, पोस्टरबाजी और कैंडल मार्च आयोजित किए गए।
ट्रंप-नेतन्याहू के पोस्टर पर विरोध
प्रदर्शन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu के पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों पर “Down With America” और “Down With Israel” जैसे नारे लिखे थे।
लोगों ने इन पोस्टरों पर स्याही फेंकी और विरोध स्वरूप पैरों तले रौंदते हुए आगे बढ़े।
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में डीए पर हाईकोर्ट सख्त
कैंडल मार्च और शोक सभा
रविवार को मोमिनपारा में कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें बच्चे भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारी काले कपड़े पहनकर खामेनेई के पोस्टर हाथों में लिए हुए थे।

