छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा में प्राचार्य के भ्रष्ट आचरण से विद्या का मंदिर दागदार

Date:

The temple of learning is tainted by the corrupt conduct of the principal in Balodabazar-Bhatapara, Chhattisgarh.

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में एक स्कूल के प्राचार्य पर कथित रूप से रिश्वत लेने का आरोप लगा है। आरोपी प्राचार्य के द्वारा व्याख्याता से वेतन निकालने के एवज में 15 हजार की रिश्वत की मांग की थी। रूपये नहीं देनें पर आरोपी प्राचार्य ने व्याख्याता के 6 माह का वेतन रोक दिया था। इस बात से दुखी व्याख्याता ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी। एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर प्राचार्य को व्याख्याता से 15 हजार की घूस लेते रंगे हाथ पकडा।

 

खेमेश्वर डांडे , निवासी मोपका, भाटापारा द्वारा शिकायत दी गई थी कि उसके पिता विजय कुमार डांडे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोपका भाटापारा में व्याख्याता के पद पर पदस्थ हैं। वर्ष 2017-18 में दुर्घटना के वजह से विकलांग हो गये थे। विकलांगता के बावजूद वह विद्यालय लगातार जाते थे, लेकिन आरएन बया प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोपका द्वारा प्रतिमाह वेतन निकालने में आना-कानी व प्रताड़ित करते थे।

बार बार निवेदन करने पर प्रतिमाह 10,000 रूपये जबरदस्ती रिश्वत लेकर वेतन आहरण प्राचार्य के द्वारा किया जाता था। कई बार यह पैसा आरोपी द्वारा अपने बैंक एकाउंट में भी लिया गया था। आज से 6 माह पूर्व उनके द्वारा 10,000 रूपये के बजाय 15,000 रूपये वेतन आहरण करवाने हेतु रिश्वत की मांग की गई, नहीं देने पर 6 महीने का वेतन रोक दिया गया था।

पीड़ित द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत करने बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर में शिकायत की गई। शिकायत पश्चात् ACB ने चालाकी से योजना बनाकर आरोपी आरएन बया प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोपका को प्रार्थी से 15,000 रूपये भाटापारा रेलवे स्टेशन के समीप रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा लिया ।

आरोपी के विरूद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 यथासंशोधित अधिनियम 2018 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related