Accident : तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई ,दो युवकों की मौत

Date:

Accident: High speed bike hits divider, two youths killed

राजनांदगांव के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रांका में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कालकापारा के रहने वाले सुजीत डोंगरे और तुषार सोनी एक बाइक में तेज गति से घर लौट रहे थे। इस बीच राका में पहुंचने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

बताया जा रहा है कि डिवाइडर से टकराते ही दोनों बाइक से इधर-उधर गिर गए। दोनों को हादसे में गंभीर चोट पहुंची। आधी रात होने की वजह से उन्हें तत्काल किसी की मदद नहीं मिली और मौके पर ही मौत हो गई।

लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ओवर स्पीड कंट्रोल अभियान सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गए हैं। रात के समय शहर और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की तेज रफ्तार पर कोई प्रभावी निगरानी नहीं दिखती। अगर सख्त कार्रवाई होती, तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related