एनकाउंटर में मारा गया मोस्ट वॉन्टेड ड्रग माफ़िया, 136 करोड़ रुपये का था इनाम

Date:

Mexico Encounter : मेक्सिको की सुरक्षा एजेंसियों ने दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग तस्कर नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वेंट्स उर्फ ‘एल मेंचो‘ को मार गिराया। उसके मारे जाने के बाद मेक्सिको के ज्यादातर राज्यों में हिंसा भड़क उठी ।

अमेरिका के डिप्टी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट क्रिस्टोफर लैंडौ ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह ‘मेक्सिको, अमेरिका, लैटिन अमेरिका और पूरी दुनिया के लिए बड़ी बात’ है।

 

एक दूसरे पोस्ट में उन्होंने मेक्सिको में भड़की हिंसा पर चिंता जताते हुए कहा कि बुरे लोग डर के कारण इस तरह प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लेकिन हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। अमेरिकी विदेश विभाग ने हालात को देखते हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. अमेरिका और कनाडा से कॉल करने वालों के लिए 1-888-407-4747 और मेक्सिको या अन्य देशों से कॉल करने वालों के लिए +1-202-501-4444 नंबर जारी किया गया है।

मेक्सिको में भारतीय दूतावास की तरफ से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। पोस्ट में लिखा गया, ‘मेक्सिको में सिक्योरिटी ऑपरेशन चल रहे हैं और उससे जुड़ी सड़कें जाम हैं और क्रिमिनल एक्टिविटी हो रही है।’

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related