JNU News : दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के कैंपस में फिर हंगामे का ताजा मामला सामने आया है। रविवार की आधी रात कैंपस में लेफ्ट छात्र संगठनों और ABVP के कार्यकर्ताओं ने रविवार देर रात एक विरोध मार्च के दौरान एक-दूसरे पर मारपीट और हिंसा करने का आरोप लगाया है। विरोध मार्च के दौरान छात्रों के घायल होने की खबर हैं। घायलों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
रविवार को लेफ्ट छात्र संगठनों ने कुलपति पर कथित जातिवादी टिप्पणियों के विरोध में समानता मार्च निकाला और इस्तीफे की मांग की। लेफ्ट संगठनों का आरोप है कि इसी दौरान ABVP के कार्यकर्ताओं ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की जिससे तनाव बढ़ा और बात हाथापाई तक पहुंच गई।
दूसरी तरफ ABVP का दावा है कि हमला पहले लेफ्ट संगठनों ने किया। उन्होंने कहा कि उनके शांतिपूर्वक पढ़ाई कर रहे छात्रों को टारगेट बनाया गया। सूचना है की ABVP के मीडिया संयोजक विजय जायसवाल गंभीर रूप से घायल हैं।

