SIHORA VIOLENCE : सिहोरा में मंदिर विवाद, 2 समुदायों के बीच पथराव

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SIHORA VIOLENCE : Temple dispute in Sihora, stone pelting between two communities

रायपुर डेस्क। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात आजाद चौक इलाके में मंदिर में आरती के दौरान विवाद भड़क गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि दोनों समुदायों के बीच पथराव शुरू हो गया और हालात काबू से बाहर हो गए। स्थिति संभालने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वार्ड नंबर 5 स्थित दुर्गा मंदिर में आरती चल रही थी। इसी दौरान लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने आरती कर रहे युवक पर हमला कर दिया। आरोप है कि उपद्रवियों ने मंदिर की ग्रिल तोड़ी और अंदर घुसकर तोड़फोड़ की।

मंदिर में तोड़फोड़ की खबर फैलते ही इलाके में तनाव फैल गया। दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। आजाद चौक में मस्जिद और दुर्गा मंदिर आमने-सामने स्थित हैं, जिससे यह क्षेत्र पहले से संवेदनशील माना जाता है।

उपद्रव के दौरान मंदिर के साथ-साथ आसपास के कई घरों में भी तोड़फोड़ की गई। हालात बिगड़ते देख भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी संपत उपाध्याय मौके पर पहुंचे और स्थिति की निगरानी की।

पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। देर रात पुलिस ने 15 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस लगातार इलाके की निगरानी कर रही है और मामले की जांच जारी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related